जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव की तैयारी को लेकर सोमवार को शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक हुई। अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से ज्वारां के सफल आयोजन के लिए परमानन्द कौशल को संयोजक और महावीर प्रसाद को सह संयोजक नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्रिका निषाद सुकालू कार्य देखेंगे। महिला संयोजिका जमुना निषाद होंगी। दिनेश कुमार ने कहा की छत्तीसगढ़ी समाज के लिए यह नवरात्र बहुत ही महत्पूर्ण होता है। यह पूजा सुख-समृद्धि, शुद्धि और शांति के लिए की जाती है। मार्च 19 से 26 तक होने वाले आयोजन को लेकर पूर्व से हो तैयारी प्रारंभ की जा रही है। बैठक का संचालन महामंत्री गिरधारी साहू ने किया। मंदिर कोषाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार ने आय व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक ...