भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता होमगार्ड भर्ती में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग नहीं होने से नाराज होकर मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना था कि अन्य जिलों में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग हो रही है पर यहां कुछ नहीं हुआ है। उनका कहना था कि चयन होने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं होने से वे परेशान हैं। समाज में भी लोग पूछते हैं तो वे जवाब नहीं दे पाते हैं। उनका यह भी कहना है कि ज्वाइनिंग को लेकर जब वे दो जनवरी को कमांडेंट से मिले तो उन्होंने 15 जनवरी तक इंतजार करने को कहा लेकिन उसके बाद भी ज्वाइनिंग हो जाएगी यह आश्वासन नहीं दे रहे। अभ्यर्थियों का कहना था कि सोमवार को वे टाउन हॉल में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान डीएम से मिलने पहुंचे थे पर मुलाकात नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.