पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। टनकपुर से पीलीभीत आ रही 55322 सवारी गाड़ी को पलटाने की साजिश करने के मामले में लोको पायलट राम किशन मीना की सूझबूझ को सराहा गया। वहीं पूरे मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को टनकपुर आरपीएफ ने जेल भेज दिया। चार सदस्सीय टीम ने मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय को भेज दी है।बीते दिवस शुक्रवार को टनकपुर से पीलीभीत आ रही पैसेंजर ट्रेन के सामने टनकपुर और बनबसा के बीच पटरी की रोड डाल दी थी। उसी वक्त आ रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट राम किशन मीना की नजर पड़ी तो सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए गए। इससे बड़ी दुर्घटना होते टल गई। मामले में आरपीएफ टनकपुर के इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने एक आरोपी को पकड़ कर हल्द्वानी में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं पूरे मामले में जांच रिपोर्ट बना कर मंडलीय रेलवे अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.