ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
बलरामपुर, मई 22 -- महराजगंज तराई, बलरामपुर। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत हडपुर जनकपुर में शुक्रवार को "गांव की समस्या, गांव में समाधान" अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवांश सुभाष जांगड़े व एसडीएम राकेश जयंत ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने को कहा। यह भी पढ़ें- गांव में लगी चौपाल, तो ग्रामीणों ने उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.