बरेली, मार्च 17 -- बहेड़ी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने सोमवार को शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं का मुरचौड़ा कंपोजिट स्कूल जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में बनाई गई एस्ट्रोनॉमी लैब का भी निरीक्षण किया। परीक्षा के समय बच्चों से प्रश्न भी पूछे जिनके बच्चों ने जवाब दिए। इसके अतिरिक्त विद्यालय के साज- सजा एवं साफ-सफाई से युक्त विद्यालय प्रांगण की भी सराहना की। विद्यालय में एसडीम ने पौधरोपण भी किया। प्रधानाध्यापक केदार सिंह द्वारा विद्यालय के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। यहां शिक्षक अफजाल अहमद,नईम अहमद, अंजू कुमारी, योगेंद्र कुमार, शिक्षामित्र रीना यादव, अनीता रानी व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...