उन्नाव, जनवरी 26 -- नवाबगंज। कस्बा स्थित सीएचसी के एनबीएसयू को एमएनसीयू में अपडेट किया जा रहा है। जिसका जल्द ही उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाना है।इसकी तैयारियों का जायजा लेने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा रविवार को नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। इसदौरान उन्होंने सीएचसी पर प्रसूताओं और नवजातों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से जानकारी ली। उन्होंने साफ सफाई एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए दिशा निर्देश दिये। इस दौरान डॉ अनुज सिंह, फार्मासिस्ट महेश साहू, बीपीएम मलखान सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.