ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बंद नाले को खोलने का कार्य शुरू
उरई, जून 11 -- जालौन। संवाददाता मोहल्ला तोपखाना स्थित कन्हैया धाम गेट हाउस के सामने लंबे समय से बंद पड़ी नाली और उससे उत्पन्न जलभराव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और गुरुवार सुबह से ही बंद पड़ी नाली को खोलने एवं उसकी सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। सफाई कर्मियों द्वारा नाली में जमा गंदगी और अवरोध को हटाने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव और दुर्गंध की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- नालों में कूड़ा, सड़कों पर पानी... दावों की खुली कहानी यह भी पढ़ें- गांधी मैदान :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.