सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- भदैयां, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड में लगभग नौ माह का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी डॉ. रिदम आनंद के स्थानांतरण के बाद बुधवार को ब्लॉक सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उन्हें फूल-मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी गई और सभी ने उनके कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवागत खंड विकास अधिकारी केएल गोस्वामी ने की। उन्होंने डॉ. रिदम आनंद के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव धर्मेंद्र सिंह 'बबलू' ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं ब्लॉक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सभागार में उपस्थित प्रधान, सचिव एवं रोजगार सेवकों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.