ज्वाइंट डायरेक्टर ने गोशालाओं में जानी टीकाकरण अभियान की प्रगति
उरई, सितम्बर 7 -- कदौरा। संक्रामक बीमारियों से बचाने और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. पंकज पांडे ने कान्हा गोशाला समेत कई ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं को होने वाली खुरपका-मुंहपका की बीमारी को रोकने के निर्देश दिए और टीकाकरण अभियान का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान डॉ.पंकज पांडे ने कान्हा गौशाला कदौरा व बबीना की अस्थाई गौशाला में संरक्षित गोवंश के खान-पान, हरे चारे, भूसे, खली-चोकर, पेयजल और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बबीना, कठपुरवा, ताहरपुर आदि गांवों में ज्वाइंट डायरेक्टर ने किसानों और पशुपालकों से सीधा संवाद किया। डायरेक्टर ने बताया कि कदौरा क्षेत्र में अभियान चलाकर अब तक 15,000 पशुओं को खुरपका-मुंहपका का टीका लगाया जा चुका है। वहीं, 2,084 गौवंश को लंपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.