बाराबंकी, मार्च 9 -- रामनगर। संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते इससे गुजरने वाले बड़े लोडेड वाहनों को बंद कर दिया गया है। अब हल्के वाहन ही इस पुल से निकालें जाएंगे। बहराइच जिले के जरवल रोड थाने की पुलिस उस पार व रामनगर थाने की पुलिस चौकाघाट पर लगाई गई है। पुल के 62 ज्वाइंटरों में से नौ खराब हैं, जिनमें पांच तो बहुत ही खराब हैं और एक जानलेवा दिख रहा है। जहां मिट्टी भरी बोरी से बंद कराकर खतरे का बोर्ड लगाया गया है। इसे देखते बहराइच व बाराबंकी पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टि से बड़े लोडेड वाहनों को इस पर चलना बंद करा दिया है। देर शाम वाहनों को धीमी गति से गुजारा गया। सरयू नदी का संजय सेतु 42 साल पुराना है। जिसकी मरम्मत बहुत जरूरी है। दो तीन सालों से इसे अस्थाई मरम्मत कर चलाया जा रहा है। अब इसकी सम्पूर्ण मरम्मत के लिए जब एनएचआई पूर्ण रूप से आवागमन बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.