हाथरस, मार्च 7 -- सासनी। हाथरस के सासनी विकास खंड में रोजगार सेवकों ने 30 महीने का मानदेय न मिलने के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी है। शनिवार को तमाम सेवक उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा से मिले और उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवक अपने साथ तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे।रोजगार सेवकों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगे। रोजगार सेवक अध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि सभी रोजगार सेवकों को लगभग 30 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। विनोद चौधरी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ ने मानदेय न देने की बात कही है, जिससे रोजगार सेवक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में डीपीआरओ, सांसद और विधायक को कई बार लिखित शिकायतें दी...