ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति, संगठन मजबूती पर जोर
देहरादून, मई 13 -- हरिद्वार। मायापुर स्थित यूनियन भवन में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस को मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.