ज्योलीकोट में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
नैनीताल, जुलाई 8 -- नैनीताल, संवाददाता। ज्योलीकोट क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को युवक का शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा के अनुसार ज्योलीकोट निवासी 19 वर्षीय निखिल गंगवार मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह वह रोजाना की तरह नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने जालीदार दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो निखिल पंखे से रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। इसी बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.