नैनीताल, अगस्त 12 -- नैनीताल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल की ओर से बुधवार को शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षात्कार एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बुदियाल ने शिविर का शुभारंभ किया। सचिव ने बच्चों को इस दिन के महत्व को बताते हुए, कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें किसी भी गलत संगत में नहीं जाना है। शिविर में बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बचाव के उपाय भी साझा किए गए। नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को भी साझा किया गया। यह भी पढ़ें- युवा दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़ पॉलिटेक्निक में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकत...