ज्योलीकोट में दूषित पानी से मौतों के बाद, वाटर प्यूरीफायर बाजार में उछाल
हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। ज्योलीकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण फैले पीलिया व डायरिया के प्रकोप से कुमाऊं मंडल में भारी हड़कंप मच गया है। इस प्रकरण में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार होकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी और बेस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और शासन स्तर पर छह इंजीनियरों के निलंबन के बाद अब आम जनता में नलों के पानी को लेकर गहरी दहशत बैठ गई है। इसका सीधा असर हल्द्वानी के बाजारों पर देखने को मिल रहा है, जहां वाटर प्यूरीफायर, आरओ सिस्टम और वाटर फिल्टर की मांग में अचानक चालीस से पचास प्रतिशत तक का भारी उछाल आ गया है। पटेल चौक, तिकोनिया, नैनीताल रोड और मुखानी के इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में लोग अपने घरों के पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.