देहरादून, अप्रैल 23 -- ज्योलिजिकल विभाग और प्रशासन की टीम ने मसूरी पहुंचकर  लंढौर  बाजार के भू धंसाव की जांच की। टीम ने घरों में पड़ी दरारों को देखा और स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुझाव भी लिए। गुरुवार को ज्योलिजिकल विभाग, एसडीएम मसूरी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, नायब उपेंद्र पंवार व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिन घरों में दरारें पड़ी है उन्हें भी देखा गया। स्थानीय नागरिकों से भी वार्ता की  व सुझाव लिए। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि शासन द्वारा गठित यूएलएलएमसी की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व कहा कि जांच समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। यह भी पढ़ें- छावनी परिषद लंढौर का नाम बदलने का किया विरोध, आपत्ति की दर्ज इसमें शार्ट टाईम ट्रीटमें...