ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्साहपूर्वक मनाई गई
बोकारो, जुलाई 29 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज, ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गुरु के जीवन में योगदान को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने संस्कृत श्लोक अज्ञान तिमिरान्धस्य ज्ञानाञ्जन शलाकया... का उल्लेख करते हुए गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भौतिकवादी युग में भी गुरु की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वही व्यक्ति और समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.