प्रयागराज, अप्रैल 6 -- ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक आलोक मौर्य ने अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है। दरअसल, पत्नी ज्योति मौर्य के साथ चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है और दोनों ने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का फैसला किया है। इस फैसले से उनके परिवार में फिर से शांति और स्थिरता का माहौल बन गया है। मीडिया चैनल आज तक के मुताबिक ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य ने बच्चों को लेकर ऐसा कदम उठाया है। बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसलिए आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया है। फिलहाल ज्योति मौर्य को प्रमोशन हुआ है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में हैं। वहीं, उनके पति आलोक मौर्य सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे हैं और यूपीएससी समेत कई अन्य प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक...