ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट में 223 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
घाटशिला, सितम्बर 7 -- मुसाबनी। टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर की ओर से रविवार को जीसीजेडी उच्च विद्यालय, मुसाबनी में ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 223 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के लिए 240 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था, जिसमें 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन केन्द्राधीक्षक सह प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया। ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट में मुख्य रूप से कक्षा सातवीं के एसटी एवं एससी समुदाय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से कक्षा सातवीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए ज्योति फेलोशिप के तहत प्रतिवर्ष आर्थिक सहयोग के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.