ज्योति प्रकाश महिला बीएड कॉलेज में ट्रेनिंग पूरी करने वाली छात्राओं को दी गई विदाई
पलामू, जुलाई 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के चियांकी स्थित ज्योति प्रकाश महिला बीएड कॉलेज में शनिवार को बीएड सत्र 2023-25 की छात्राओं को ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर, विशिष्ट अतिथि आरती आनंद तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। विदाई ले रही छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए दो वर्षों के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि अरुणा शंकर ने कहा कि शिक्षित महिला केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.