मऊ, मार्च 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गोंठा में श्री सप्तशती चंडी महायज्ञ और मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर ज्योति पूजन के लिए एक भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हाथों में दीप-ज्योति लेकर शामिल हुए। भक्ति गीत के साथ ही युवाओं के जयकारों से वातावरण दुर्गामय हो गया था। जुलूस की शुरुआत गोंठा हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से हुई। जो काली चौक, रामलीला मैदान और गोठा बाजार से होते हुए कुसुमा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा। यहां विधि-विधान से ज्योति पूजन संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ज्योति पूजन के बाद जुलूस उसी मार्ग से गोठा बाजार होते हुए वापस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.