संवाददाता, मार्च 26 -- भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले भाजपा नेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला एक बार फिर अनसुलझा रह गया। बुधवार को ज्योति सिंह के आरा फैमिली कोर्ट नहीं आने के कारण इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि पवन सिंह दोपहर करीब 2.20 बजे न्यायालय के समक्ष हाजिर हुए। उन्होंने न्यायाधीश के समक्ष अपना पक्ष रखा और ज्योति सिंह के साथ नहीं रहने की बात कही है। पवन सिंह करीब 40 मिनट तक न्यायालय में ज्योति सिंह का इंतजार करते रहे। न्यायालय की पहल पर काउंसिलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह नहीं हो पा रही है। ऐसे में परिवार न्यायालय की ओर से रीकाउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसे लेकर कोर्ट की ओर से पवन सिंह और ज्योति सिंह को 25 मार्च को बुलाया गया था। निर्धारित तिथि को पवन सिंह कोर्ट...