सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा। गांव की मेधावी छात्रा ज्योति ने नीट पीजी 2025 की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर एमएस महिला एवं प्रसूति विभाग के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराया है। ज्योति शुरू से ही प्रतिभाशाली रही हैं। इंटर साइंस में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप टेन में स्थान बनाया था, जबकि मैट्रिक में दस सीजीपीए प्राप्त किया था। ज्योति के पिता संतोष ठाकुर चैनपुर स्थित नीलकंठ बालिका मध्य विद्यालय व माता श्वेता कुमारी मध्य विद्यालय टेमा टोला, कहरा धबौली में शिक्षिका हैं। सफलता पर नाना श्यामाकांत झा, नानी मंजुला देवी सहित परिजनों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.