ज्योति कलश रथ का हुआ स्वागत पूजन व यज्ञ
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह पहुंचे ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने स्वागत आरती, पुष्प वर्षा व जयघोष के साथ अभिनंदन किया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने ज्योति कलश रथ के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन किया। गायत्री परिवार के परिजनों ने आत्मीय स्वागत कर आध्यात्मिक वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने बताया कि यज्ञशाला में पांच पालियों में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। साथ ही गुरुदीक्षा संस्कार के साथ वैदिक संस्कार कराए गए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गायत्री शक्ति पीठ में हवन यज्ञ इस दौरान उदय सिंह, केके तिवारी, अजय वर्मा, यज्ञदेव, प्रखर, आस्तिक, चैतन्य, सुरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.