भागलपुर, मई 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज, हरिद्वार से आये हुए ज्योति कलश रथ गायत्री शक्तिपीठ अजगैवीनाथ से सुबह नौ बजे दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिला प्रतिनिधि मनोहर पंडित ने बताया कि ज्योति कलश रथ यात्रा परम पूज्य गुरुदेव का आध्यात्मिक जनशताब्दी एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष 2026 को लेकर एक सौ सूत्री सामाजिक आर्थिक कार्यक्रम बनाए गए हैं। रथ यात्रा के तहत उनके विचारों को गांव गांव तक पहुंचाने की योजना है।गायत्री शक्तिपीठ अजगैवीनाथ धाम में रविवार को एक कुंडीय हवन, सामूहिक साधना और महाप्रसाद का कार्यक्रम हुआ। रथ दिलगौरी, शाहाबाद, गंगटी, कटहरा, कुमारपुर, उधाडीह, गायत्री शक्तिपीठ असियाचक होते हुए गायत्री शक्तिपीठ असरगंज पहुंचा और भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- ज्योति कलश रथ के असरगंज...