भागलपुर, अप्रैल 11 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज हरिद्वार से निकाली गई ज्योति कलश रथयात्रा 13 अप्रैल को कहलगांव प्रखंड के घोघा में प्रवेश करेगी। यह रथयात्रा चार दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए 16 अप्रैल को सन्हौला के लिए प्रस्थान करेगी। प्रखंड प्रतिनिधि राजेश सिंह एवं मीना कुमारी ने बताया कि रथयात्रा के स्वागत एवं गांवों में भ्रमण की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। साथ ही, कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को लिखित रूप में दे दी गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...