बलिया, फरवरी 1 -- बलिया। गायत्री परिजनों और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर हुई। इसमें आठ फरवरी को शांतिकुंज हरिद्वार से जिले में आ रहे ज्योति कलश को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने शक्ति कलश के संदर्भ में नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की रुप रेखा की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। इस क्रम में बताया कि ज्योति कलश आठ फरवरी को रसड़ा , नौ को चिलकहर, 10 को गड़वार, 11 को नगरा, 12 को बेल्थरारोड, 13 को नवानगर, 14 को मनियर, 15 को पंदह, 16 को बेरुआरबारी, 17 को बांसडीह, 18 को बैरिया, 19 को मुरली छपरा, 21 को बेलहरी, 22 को दुबहड़, 23 को हनुमानगंज तथा 24, 25 व 26 फरवरी को बलिया नगर के सभी वार्ड एवं 27 सोहांव ब्लाक में रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.