ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में पति को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। जमशेदपुर के चर्चित ज्योति अग्रवाल उर्फ स्वीटी हत्याकांड के आरोपी प्लाईवुड कारोबारी रवि अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर उनकी याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को छह महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं बनता। साथ ही अदालत ने कहा कि यदि छह महीने की निर्धारित अवधि में ट्रायल पूरा नहीं हो पाता है, तो रवि अग्रवाल जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख कर सकते हैं। इसका लाभ तभी मिलेगा, जब मुकदमे की सुनवाई में किसी तरह की देरी आरोपी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.