ज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्य का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा, जून 7 -- एक ज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्य किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालक के पिता की तहरीर पर शनिवार को दो नामजदों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ हुए अप्राकृतिक कुकृत्य को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ज्योतिष संस्थान में उनके बेटे के साथ कुकृत्य किया गया। आरोप लगाया कि निशान वडोनिया और आशीष शर्मा द्वारा कुकृत्य को अंजाम दिया गया। इसके बारे में बालक किसी को न बताये तो आरोपियों द्वारा धमकी दी गई, लेकिन बालक ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बालक के साथ कुकृत्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.