मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। ज्योतिष एक विज्ञान है। अगर इसपर विश्वास है तो सभी समस्याओं का समाधान संभव है। उक्त बातें देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिष दिल्ली के डॉ मानवेंद्र सिंह रावत ने कही। वे रविवार को नगर भवन में दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बीमारी और समस्या नहीं है जिसका समाधान ज्योतिष शास्त्र में नहीं है। उन्होंने देश व विदेश से पहुंचे ज्योतिष और तांत्रिकों से कहा कि आप ज्योतिष विद्या के माध्यम से मानव कल्याण के लिए नए नए शोध करे। भोपाल के ज्योतिष कृपाराम उपाध्याय ने कहा कि ज्योतिष की महत्ता को आज विज्ञान भी मानता है। जरूरत है मानव कल्याण के लिए इस पर और काम करने की। दिल्ली के ज्योतिष नरेश शर्मा ने कहा कि ज्योतिष महासम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां देश विदेश के ज्योति...