हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित एक समारोह में कवि एवं ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय को स्व एचसी भंडारी स्मृति बहुमुखी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रधानाचार्य मनोज पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन चंद्र पांडे और व्यंग्यकार वेद प्रकाश अंकुर ने शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने उन्हें बधाइयां दीं। इस अवसर पर ज्योतिष वार्ष्णेय ने छात्रों को प्रेरणादायक कविताएं भी सुनाईं। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य नवीन चंद बेलवाल भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेधावियों को मिले संस्कार, 246 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.