गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में एनएच-नौ स्थित महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर में गुरुवार दोपहर ज्योतिषी ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट में उनकी मां भी मृत हालत में मिली। मां का शव लगभग दो दिन पुराना है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पीआरवी को सूचना मिली कि महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर में एक व्यक्ति 13वीं मंजिल से कूद गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजवीर चावला पुत्र महेंद्र सिंह चावला के रूप में हुई है, जो सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे और पेशे से ज्योतिषी थे।...