गाजियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर में रहने वाले 42 वर्षीय ज्योतिषी राजवीर चावला ने आत्महत्या करने से पहले अलग रह रही पत्नी को अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भेजा था। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। फ्लैट में ज्योतिषी की 70 वर्षीय बुजुर्ग मां सतनाम कौर का शव भी मिला था, जिनकी मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। कविनगर पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद जब फ्लैट को दोबारा खोला गया तो वहां से ज्योतिषी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पत्नी द्वारा बताए गए पासवर्ड को जब पुलिस ने मोबाइल फोन में डाला, तो वह तुरंत अनलॉक हो गया। इसके बाद मोबाइल की जांच में कई अहम जानकारियां हाथ लगीं। मोबाइल की गैलरी में एक महिला की फोटो मिली है, जबकि चैट और कॉल डिटेल्स से यह स्पष्ट हुआ है कि राजवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.