ज्योतिषी के सहारे CM विजय, चुनाव में जीत की भविष्यवाणी करने वाले राधान पंडित को दिया खास पद
नई दिल्ली, मई 12 -- Vijay Thalapathy : तमिलनाडु के नए नवेले मुख्यमंत्री विजय थलापति अब धीरे-धीरे अपनी टीम का गठन कर रहे हैं। इसमें सबसे खास नाम ज्योतिषी राधान पंडित का है, जिन्हें मुख्यमंत्री का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया गया है। मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में उनकी नियुक्ति का ऐलान किया गया है। बता दें, राधान पंडित ने विजय और उनकी पार्टी की सुनामी जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इतना ही नहीं जब राज्यपाल द्वारा विजय के सरकार बनाने के दावे को बार-बार खारिज किया जा रहा था, उस वक्त भी राधान पंडित ने ही उन्हें सलाह दी थी। इसके बाद विजय ने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उन्हें सफलता मिली। राधान पंडित 4 मई को उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गए थे, जब वह विजय की ऐतिहासिक जीत के संकेतों के बीच सबसे पहले टीवीके चीफ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.