सहरसा, अगस्त 21 -- सहरसा, निज संवाददाता। महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिग के साथ-साथ शिरडी में श्री साईं बाबा दर्शन यात्रा के लिए सूबे के बेतिया से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन बेतिया से खुलेगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया शर्मा और वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने कहा कि इस ट्रेन से सहरसा जिले के लोग धार्मिक स्थलों की यात्रा दरभंगा, समस्तीपुर पहुंचकर कर सकते हैं। ट्रेन में 340 सीटें बुक हो चुकी है और मात्र 160 सीट खाली है, इस कारण तीर्थयात्री जल्दी से अपनी सीट बुक करा लें। इकोनॉमी क्लास में 120 और स्टैंडर्ड में 40 सीट खाली है। इकोनॉमी क्लास का 18 हजार 160 और स्टैंडर्ड का 32 हजार 550 रुपए किराया है। समूह में सीट बुक कराने पर छूट मिलेगी। नाश्ता, भोजन, पानी और ठहरने की सुविधा मुफ्त है। ट्रेन के तीर्थयात्रियो...