कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ अक्षरधाम मंदिर भ्रमण के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन भागलपुर से संचालित होगी, जबकि कोडरमा के यात्रियों को इस यात्रा के लिए गयाजी स्टेशन से बोर्डिंग करनी होगी। यह ट्रेन कोडरमा नहीं आएगी। इसके कारण कोडरमा के यात्रियों में मायूसी देखी जा रही है। ट्रेन में इकोनॉमी स्लीपर क्लास का किराया 18,850 रुपये, थ्री एसी का किराया 33,995 रुपये तथा टू एसी का किराया 41,990 रुपये निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आईआरसीटीसी के कोलकाता जोनल इंचार्ज मोइनक दत्ता और रांची एरिया इंचार्ज अरविंद चौधरी ने शुक्रवार को दी। यह ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से रवाना होगी और आठ रात एवं नौ दिन की यात्रा पूरी कर 19 मार्च को यात्रियों को वापस लेकर आएगी। बताया कि इस य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.