बक्सर, जुलाई 31 -- पेज चार के लिए ------ दी जानकारी 'जन्नत-ए-कश्मीर' नाम से नया हवाई टूर पैकेज शुरू किया विशेष पर्यटक ट्रेन 01 सितंबर की सुबह रक्सौल से खुलेगी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे की ओर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 01 सितंबर को बक्सर से चार ज्योतिर्लिंग दर्शन व श्री साईं दर्शन यात्रा के लिए विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रवाना होगी। शुक्रवार के आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि इसकी बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट व हेल्पलाइन से की जा सकती है। खास बात है कि आईआरसीटीसी के किफायती व बेहतर पैकेज पर यहां के लोग उज्जैन स्थित महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नाशिक स्थित त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी स्थित श्री साईंबाबा और छत्रपति संभाजीनगर स्थित घृष्णेश्वर ज...