गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चार ज्योतिर्लिंग के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिये भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं और पर्यटन में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की ओर से 17 से 26 अगस्त तक 9 रात और 10 दिन के लिए ट्रेन विभिन्न स्थानों के दर्शन कराने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू कराने के लिए ट्रेन चला रहा रही है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें भारतीय रेल की पर्यटक सर्किट ट्रेनें हैं, जो ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना ...