हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर के वैभव नगर स्थित आवास व कैंप कार्यालय समाज सुधारक ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई। इस दाौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तथा उनके विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया। कहा कि ज्योतिबा राव फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया। वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष राजकपूर, मंडल प्रभारीर सुरेश गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.