हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव गोविन्द राव फुले का 200वाँ जन्मदिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति की अध्यक्ष जावित्री देवी ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जावित्री देवी ने बताया कि महात्मा फुले एक महान भारतीय समाज सुधारक, विचारक, समाजसेवी, लेखक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य किए। युवा एवं बाल विकास समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि फुले जी ने समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा की वकालत की और वे जाति आधारित भेदभाव के कड़े विरोधी थे। समिति के महामंत्री शिव शंकर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.