पटना, अप्रैल 11 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शनिवार को शिक्षाविद् एवं महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद उपेंद्र कुशवाहा, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि फुले जी ने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और समानता का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष विधायक आलोक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, मदन चौधरी, हिमांशु पटेल, आरके सिंह, फज़ल इमाम मलिक, रेखा गुप्ता, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, रजनीश कुमार, सिम्मी कुमारी, सुशील सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।रालोमो 50 लाख सदस्य बनाएगाराष्ट्रीय लोक मोर्चा-रालोमो 50 लाख सदस्य ब...