बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। सपा कार्यालय पर शनिवार को महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती मनाई। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने ज्योतिबा फुले ने दलितों और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी। सपा विधायक नेता समीर चौधरी, आरडी निषाद, हरीश नेता, अभिषेक यादव, मो. सलीम, विशाल सोनकर, जावेद पिण्डारी, रजवन्त यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में जाति-प्रथा फैली थी। स्त्रियों की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे, ऐसे में ज्योतिबा फुले ने समाज को इन कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया था। महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का कार्य आरंभ किया था। पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय ख...