दरभंगा, अप्रैल 12 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। केएम टैंक स्थित दरभंगा थियोसोफिकल लॉज में सामाजिक एवं शैक्षणिक क्रांति के अग्रदूत ज्योतिबा फुले की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि मिथिला शोध संस्थान के निदेशक प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सुमन ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज में विसंगति के कारणों को समझा और इनसे बचाव एवं संपूर्ण उपचार के लिए अभियान चलाया। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए मजबूत आधारशिला रखी।विशिष्ट अतिथि राम नरेश महथा ने कहा कि ज्योतिबा फुले संपूर्ण महिला समाज एवं वंचित वर्गों के मसीहा थे। जितेंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के मार्ग को अपनाकर उस पर दृढ़ संकल्पित होकर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लॉज के अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि ज्योतिबा फुले समतामूलक समाज के प्रमुख एवं मजबूत पैरोकार थे। प्रो. कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.