देहरादून, अप्रैल 11 -- रुड़की। महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला समिति की ओर से प्रांगण में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकास त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...