रुडकी, अप्रैल 11 -- कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज के लिए जो कार्य किए हैं, हम उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने गंगनहर घाट को सुंदर बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा। साथ ही सोलानी पार्क के समीप बने द्वार का नाम महाराजा सूरसैन द्वार के नाम से रखने की घोषणा की। गंगनहर घाट परमहात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और महाराजा सूरसेन सैनी की प्रतिमाओं का अनावरण के बाद मंत्री बत्रा ने यह घोषणा की। उन्होंने ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.