भागलपुर, अप्रैल 11 -- नवगछिया, निज संवाददाता। भाजपा कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई।उनके चित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद, अनिल यादव जिला अध्यक्ष, मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रंजीत झा , गौरव सिंह , सुबोध सिंह , बिक्रम सिंह , मुकेश मंडल, चंदन भगत, कौशल जायसवाल राकेश ठाकुर आदि मुख्य रूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...