मेरठ, अप्रैल 11 -- फलावदा कस्बे के मोहल्ला सैनियान भूला चौपला में शनिवार को 'क्रांतिसूर्य' महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा के मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके साथ ही पूरा परिसर उनके क्रांतिकारी विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा। बाल कलाकारों ने नाट्य मंचन के माध्यम से महात्मा फुले के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को सजीव कर दिया। सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले केवल एक समाज विशेष के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन संघर्ष हमें यह सिखाता है कि समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमेशा ही मुझे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.