अमरोहा, अप्रैल 12 -- शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती क्षेत्र में धूमधाम संग मनाई गई। उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की गई। आंबेडकर विकास मंच के तत्वावधान में नगर में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन खड़ा किया था। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम मानते हुए स्त्री शिक्षा की नींव रखी और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। चंचल सागर, ललित सिंह, सुशील भगत, फतेह चंद, मास्टर रामपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह जाटव, मास्टर ब्रह्मज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। नगर के राजकीय डिग्री कालेज में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.