अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर बुधवार को ब्रजघाट व तिगरी घाट पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। स्थानीय समेत दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पर पुरोहितों ने पूजा अर्चना कराई गई। दोपहर तक श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगास्नान शुरू कर दिया। बहुत से श्रद्धालुओं ने देर रात से ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू कर दिया। सूर्य की पहली किरण के साथ गंगास्नान किया। सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की आरती की। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल आदि जिलों के श्रद्धालु भी गंगास्नान करने पहुंचे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.