ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर बैराज गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालू
बिजनौर, जून 24 -- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर बुधवार को बैराज गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान के लिए सुबह से ही लोग परिवार सहित घाट पहुंचे और पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने घाट पर गंगा आरती की, मंत्रोच्चारण किया और दान-पुण्य भी किया। कई भक्तों ने गंगा जल लेकर घर वापस जाने की परंपरा का निर्वहन किया। बैराज घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिसमें पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात रहीं। यूं तो गंगा दशहरा बीती 25 मई को मनाया जा चुका है, लेकिन ज्येष्ठ शुक्ल दशमी की मान्यता के कारण बुधवार को भी काफी संख्या में स्नान-दान आदि कर श्रद्धालुओं ने पुण्यलाभ उठाया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर्व पर धोपाप धाम में काफी संख्या में पहुंचे भक्त यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.